Volume : VII, Issue : XI, November - 2018

Computer Animation Aur Graphics Ka Film Production Par Prabhav - Ek Adhyayan

Rahul Kushwaha

Abstract :

 

यह शोध फिल्म प्रोडक्शन को वर्तमान समय में कंप्यूटर एनीमेशन और ग्राफिक्स किस प्रकार प्रभावित करता है, पर आधारित है। कंप्यूटर तकनीकी से सुसज्जित और पूरे विश्व में प्रचलित कंप्यूटर एनीमेशन और ग्राफिक्स बहुत ही तेजी से मनोरंजंन के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। फिल्म मीडिया का विकास और कंप्यूटर एनीमेशन और ग्राफिक्स की प्रगति एक दूसरे से अनेकों तरह से मेल खाती है। फिल्म मीडिया न केवल सूचना और मनोरंजन प्रदान करता है] बल्कि वे दुनिया भर में बेरोजगार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कई रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। प्रत्येक वर्ष] अनेकों फिल्में कंप्यूटर एनीमेशन और ग्राफिक्स के प्रयोग से बनायी जाती हैं। करोड़ों रूपयों के लागत की  कंप्यूटर एनीमेशन और ग्राफिक्स की फिल्म परियोजनाएं अब भारत में बन रही हैं। कंप्यूटर ग्राफिक्स और दृश्य प्रभाव अब सभी सिनेमा परियोजनाओं का हिस्सा बन रहे हैं। हालांकि 3 डी एनिमेटेड फिल्म और साधारण फीचर फिल्म अलग-अलग है जिनके दृश्य प्रभाव आम हैं। कंप्यूटर एनीमेशन और ग्राफिक्स का लक्ष्य दर्शकों के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार में परिवर्तन करना है। 3 डी, एनिमेशन, ग्राफिक्स रचनात्मक क्षेत्र के संसाधन हैं। टेलीविजन, दैनिक समाचार पत्र और अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर आने वाले विज्ञापन वर्तमान में पूरी तरह से कंप्यूटर एनीमेशन और ग्राफिक्स के द्वारा तैयार किये जाते हैं। इस शोध पत्र का मुख्य उद्देश्य फिल्म इंडस्ट्री में कंप्यूटर ग्राफिक्स और एनीमेशन के प्रभाव का अध्ययन और विश्लेषण करना है।

Keywords :

Article: Download PDF    DOI : https://www.doi.org/10.36106/gjra  

Cite This Article:

Computer Animation Aur Graphics Ka Film Production Par Prabhav‾Ek Adhyayan , Rahul Kushwaha , GLOBAL JOURNAL FOR RESEARCH ANALYSIS : Volume-7 | Issue-11 | November-2018


Number of Downloads : 695


References :